Raipur Latest News: नए साल की पूर्व संध्या पर चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, इस इलाके में लगा इतने किमी तक लंबा जाम, पुलिस के दावों की खुली पोल
Raipur Latest News: नए साल की पूर्व संध्या पर चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, इस इलाके में लगा इतने किमी तक लंबा जाम, पुलिस के दावों की खुली पोल
Raipur Latest News
- रायपुर के लाभांडी चौक पर दो किलोमीटर लंबा जाम
- ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम रही
- न्यू ईयर पार्टी में जाने वाले लोग रास्ते में फंसे
रायपुर: Raipur Latest News नए साल की पूर्व संध्या राजधानी रायपुर में पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था के दावे पूरी तरह से ठप नजर आ रही है। दरअसल, राजधानी रायपुर के लाभांडी चौक में दो किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। हाईवे पर गाड़ियों का इतना दबाव रहा कि ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।
मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम नजर आए। सड़क पर चारों दिशाओं से वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हेवी ट्रैफिक की वजह से लोग हाईवे पर फंस गए हैं। न्यू ईयर 2026 पार्टी में शामिल होने निकले लोग भी रास्ते में ही फंस गए, और हैप्पी न्यू ईयर कहने से पहले ही घंटों इंतजार करना पड़ा।
इन्हें भी पढ़े:-
- Year Ender 2025: एक-एक कर बुझते गए सितारे… धर्म, कला और समाज के इन दिग्गजों ने 2025 में दुनिया को कहा अलविदा
- CG Dhan Japti: छत्तीसगढ़ में हो रही थी अवैध धान परिवहन, 50 हज़ार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Facebook


