MP Sunil Soni statement
MP Sunil Soni statement: रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर टिकट नहीं मिलने से नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। तो दूसरी ओर पार्टियों द्वारा किए गए चुनाव वोदों को लेकर भी बयान बाजी हो रही है। इसी बीच राहुल गांधी के दौरे और घोषणा को लेकर सांसद सुनील सोनी का बयान सामने आया है।
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि राहुल गांधी घोषणा वीर हैं, कई बार आए हैं। राहुल गांधी जी के सामने आपने गंगाजल हाथ में लेकर 36 कसमें खाई थी। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं जिस प्रदेश में आप आ रहे हो उस प्रदेश को अपने एटीएम बनाया है। यहां की जनता का पैसा लूटकर आपने अपने खजाने में डाले हो उसका हिसाब दो।
सीएम भूपेश बघेल के बयान पर सांसद सुनील सोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि आधा-अधूरा कर्ज माफ करके दम न ठोके। पीएम ने कांग्रेस हो या बीजेपी सबको वैक्सीन लगाया है और सीएम फोटो लगाने में मस्त हैं। गरीब जनता आज पूछ रही ही मेरा आवास, मेरा पैसा कहां गया। जल जीवन मिशन के तहत भ्रष्टाचार हुआ। बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। शराब बंद कर दूंगा, बेरोजगारी भत्ता दे दूंगा, यह बात अब क्यों नहीं कह रहे हैं। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आधा अधूरा कर्जा माफ कर आपने अहसान नहीं किया..। हमारा घोषणा पत्र जल्दी आएगा। बेहतर से बेहतर काम हम किसानों के लिए करेंगे।