Raipur Crime News: रायपुर के सरकारी शराब दुकान में बड़ी चोरी, लाखों की शराब और नकदी उड़ाई, CCTV में कैद हुए तीन शातिर चोर

Ads

Raipur Crime News: रायपुर के सरकारी शराब दुकान में बड़ी चोरी, लाखों की शराब और नकदी उड़ाई, CCTV में कैद हुए तीन शातिर चोर

  •  
  • Publish Date - October 9, 2025 / 11:49 AM IST,
    Updated On - October 9, 2025 / 11:50 AM IST

Raipur Crime News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सरकारी विदेशी शराब दुकान में ताबड़तोड़ चोरी,
  • CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध चोर,
  • पुलिस की टीमें लगीं तलाश में,

रायपुर: Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने पुलिस लाइन गेट के सामने स्थित एक सरकारी विदेशी मदिरा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का पिछला दरवाज़ा तोड़कर हजारों की शराब और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ये वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान के पिछले हिस्से से घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर वहां से 46 हजार रुपये से ज्यादा कीमत की शराब और नकद राशि चोरी करके फरार हो गए। दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध चोर कैमरे में कैद हुए हैं। ये तीनों चोर नीले रंग की एक मोपेड पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

Raipur Crime News: घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं CCTV फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

"रायपुर शराब दुकान चोरी" की घटना कब और कहां हुई?

A1: यह घटना रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में, पुलिस लाइन गेट के सामने स्थित सरकारी विदेशी मदिरा दुकान में देर रात को हुई।

"रायपुर शराब दुकान चोरी" में कितना नुकसान हुआ है?

A2: चोरों ने दुकान से ₹46,000 से अधिक की शराब और नकदी चोरी की है।

"रायपुर शराब दुकान चोरी" के संदिग्ध कौन हैं?

A3: CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं, जो नीली रंग की मोपेड से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

"रायपुर शराब दुकान चोरी" की जांच किसने शुरू की है?

A4: कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

क्या "रायपुर शराब दुकान चोरी" का कोई सुराग मिला है?

A5: हां, CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध चोर नजर आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।