Reported By: Tehseen Zaidi
,District Advocates Association Election Result/Image Credit: IBC24.in
District Advocates Association Election Result: रायपुर: रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम घोषित हुए है, जिसमें अध्यक्ष समेत सभी पदो के परिणाम सामने आने के बाद वकीलो में काफी उत्साह देखने को मिला। वकीलों ने कोर्ट परिसर में विजयी जश्न भी मनाया। इस बार चुनाव परिणाम के अनुसार दिनेश देवांगन जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। वही सुर्यकांत पाटस्कर उपाध्यक्ष, राकेश पुरी सचिव, वहीं पहली बार हाईकोर्ट से आरक्षित हुई कोषाध्यक्ष महिला सीट पर अधिवक्ता रानी लक्ष्मी साहु पहली महिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई है।
सह सचिव के पद पर गुणेश निर्मलकर ने जीत दर्ज की तो नेहा राठौर महिला सह-सचिव चुनी गई। महेंद्र देवांगन ग्रन्थालय सचिव के पद पर चुनाव जीते। योगेश साहू सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव निर्वाचित हुए है। इस बार की महिला कार्यकारिणी सदस्य में योगिता धुरंधर,अमृता दीक्षित को सदस्य नियुक्त किया गया है। (District Advocates Association Election Result) पुरूष कार्यकारिणी योगीराज वर्मा, अविजित त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसूजा, आकाश सोनी नियुक्त हुए है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करवाने समेत वकीलो के लिए सुविधायुक्त व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए काम करने की बात कही है। वहीं हाईकोर्ट से पहली बार आरक्षित हुई कोषाध्यक्ष महिला सीट पर विजय दर्ज करवाने वाली अधिवक्ता रानी लक्ष्मी साहु ने भी अधिवक्ताओ के हित में सदैव कार्य करने की प्राथमिकता बताई।
इन्हे भी पढ़ें:-