Raipur News: हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री की मौत, इस वजह से युवक ने तोड़ा दम, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Raipur News: हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री की मौत, इस वजह से युवक ने तोड़ा दम, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Raipur News/Image Source: IBC24
- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
- यात्री अमित सिन्हा की मौत
- लिवर की बीमारी से युवक की मौत
रायपुर: Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो फ्लाइट 6E 347 (सिलीगुड़ी-हैदराबाद) की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट में यात्रा कर रहे 37 वर्षीय अमित सिन्हा की विमान में मौत हो गई। अमित सिन्हा लिवर की बीमारी का इलाज कराने के लिए यात्रा कर रहे थे। उड़ान के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने पर पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर एयरपोर्ट पर विमान उतारा।
Raipur News: फ्लाइट सुबह 11.50 बजे दार्जलिंग से उड़ी थी और दोपहर 01.20 बजे रायपुर पहुंची। मृतक का शव मर्चुरी में रखवाया गया। फ्लाइट को शव उतारने के बाद दोपहर 03.32 बजे हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। माना थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है और शव को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
- कवर्धा में किसानों की फसल जलकर राख, 3 एकड़ खेत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
- ‘मां-पापा मुझे माफ करना…’, युवक ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, इस चीज से परेशान होकर उठाया दर्दनाक कदम
- इस शख्स को एक साथ मिले दो चमचमाते हीरे, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश, धरती ने ऐसे बदली किस्मत

Facebook


