MLA Baleshwar Sahu Statement: 'मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना' छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक ने ग्रामीणों से क्यों कही ये बात? सियासी गलियारों में हो रही जमकर चर्चा / Image: X
राजनांदगांव: MLA Baleshwar Sahu Statement अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले डोंगरगांव के कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल विधायक साहू ने ग्रामीणों को अपने नाम का कुत्ता पालने की नसीहत दी है। उनका ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और अब विधायक साहू के बयान की सियासी गलियारों में भी चर्चा जोरों पर है।
MLA Baleshwar Sahu Statement दरअसल डोंगरगांव विधानसभा अंतर्गत कोपेडीह से बोदेला ग्राम के ग्रामीण गांव के पहुंच मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। तमाम वादों और दावों के बाद भी ग्रामीणों की मांग आज भी पूरी नहीं हो पाई है, जिसके चलते बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और विधायक को ही जमकर खरी-खोटी सुना डाले।
गुस्साए ग्रामीण विधायक निवास पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विधायक को खूब खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों का गुस्सा देखा विधायक भी सन्न रह गए। हालांकि उन्होंने गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया और ऐसी बात कह दी कि अब खुद सुर्खियों में आ गए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर 1 महीने के भीतर गांव की सड़क नहीं बनती तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना। विधायक की बात सुनकर ग्रामीण भी सन्न रह गए। वहीं, अब विधायक साहू का बयान जमकर सुर्खियां बटोर रही है।
बता दें इसके पहले भी कई बार डोंगरगांव मुख्य मार्ग को लेकर के विधायक की भूमिका पर लगातार सवाल उठाते आए हैं। लगभग 4 सालों से जिस विधायक ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए डोंगरगांव मुख्य मार्ग को संवारने की बात कही थी, वह आज भी अधूरा है। इसके चलते लगातार उनकी छवि सड़क निर्माण के मामलों में खराब हो रही है।