Ramanujganj Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ में बुलडोजर एक्शन, यहां के 23 मकान ध्वस्त, 7.75 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

Ads

Ramanujganj Bulldozer Action: रामानुजगंज में प्रशासन ने 23 पक्के मकानों को ध्वस्त कर करीब 7.75 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया।

  • Reported By: Dewesh Dubey

    ,
  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 01:23 PM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 01:23 PM IST

Ramanujganj Bulldozer Action /Image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रामानुजगंज के रामचंद्रपुर गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
  • छात्रावास की जमीन पर बने 23 पक्के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया
  • करीब 7.75 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

 

Ramanujganj Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जे पर लगातार करवाई जारी है, इसी कड़ी में आज बलरामपुर के रामानुजगंज स्थित रामचन्द्रपुर गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छात्रावास की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर बनाए गए पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। अब तक 23 मकानों को ध्वस्त कर करीब 7.75 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई है।

नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के दिए थे निर्देश

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान अब तक 23 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है और करीब 7.75 एकड़ भूमि को खाली कराया गया है। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

कार्रवाई कहां की गई?

यह कार्रवाई Ramchandrapur गांव में की गई।

कितने मकानों को तोड़ा गया?

प्रशासन ने अब तक 23 पक्के मकानों को ध्वस्त किया है।

कितनी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई?

करीब 7.75 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

प्रशासन ने कार्रवाई से पहले क्या कदम उठाए थे?

प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कब्जा नहीं हटाए जाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।

क्या आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी?

प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।