‘बसपन का प्यार…’ से पॉपुलर हुए सहदेव बादशाह के साथ करेंगे रैप, बुलावे पर दिल्ली हुए रवाना

Ads

बस्तर नाम आते ही सबके जहन में नक्सलवाद की छाप सामने आ जाती है जो अब गलत साबित हो रही है क्योंकि सुकमा जैसे दुरस्त जिले में भी संगीत के क्रददान भी मिलते है।

  •  
  • Publish Date - July 27, 2021 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

रायपुर। बस्तर नाम आते ही सबके जहन में नक्सलवाद की छाप सामने आ जाती है जो अब गलत साबित हो रही है क्योंकि सुकमा जैसे दुरस्त जिले में भी संगीत के क्रददान भी मिलते है।

Read More News: राज कुंद्रा की बढ़ी मुसीबत, एक व्यापारी ने लगाया ठगी का आरोप, दर्ज हो सकता है मामला

जी हां ये है उभरते हुए नन्हे गायक सहदेव दिरदो जिनकी उम्र सिर्फ 12 साल है जो सुकमा के सरकारी स्कूल की 7 वीं क्लास में पढते है और 12 साल की उम्र में ऐसा गाना गाया कि सोशल मीडिया पर इतने लाइक मिले कि वर्ल्ड फेमस रेपर बादशाह के बुलावे पर सीधे दिल्ली की उड़ान पर निकल गए।

Read More News:  पीएल पुनिया की दखल के बाद सिंहदेव-बृहस्पत के बीच सुलह? MP के मंत्री बोले- कांग्रेस में कबीलों की तरह हो रही लड़ाई

जहां बादशाह खान ने उनको देश में किसी भी प्रदेश में पढ़ने और संगीत की शिक्षा ग्रहण कराने का वादा किया और एक गाने में ब्रेक भी दिया जो आने वाले दिनों में रिलीज होगा।

सीएम भूपेश बघेल ने भी प्रदेश के नन्हे गायक की सरहाना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना का आर्शीवाद दिया है दिल्ली से वापस आने के बाद अपने क्षेत्रीय विधायक कवासी लकमा से मिलने उनके घर पहुंच गए। दिल्ली से वापस आने के बाद आईबीसी24 ने सहदेव से खास बातचीत की।

Read More News:  खाद-बीज को लेकर BJP का पूरे प्रदेश में हल्लाबोल, जल्द समाधान नहीं होने पर दी व्यापक आंदोलन की चेतावनी