Sarangarh Gupchup Case: कहीं आपने भी तो नहीं खाया..? छत्तीसगढ़ के इस जिले में गुपचुप खाने के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत हुई खराब, बच्चों से लेकर महिलाओं तक को कराना पड़ा भर्ती

Ads

Sarangarh Gupchup Food Poisoning: सारंगढ़ जिले के ग्राम रेड़ा में गुपचुप खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया। एक ठेले पर बिक रहे गुपचुप को खाने के कुछ ही घंटों के भीतर दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से तड़प उठे।

sarangarh news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • गुपचुप खाने से लोग बीमार
  • दो दर्जन से ज्यादा भर्ती
  • महिलाएं बच्चे भी प्रभावित

Sarangarh Gupchup Food Poisoning: सारंगढ़: सारंगढ़ जिले के ग्राम रेड़ा में गुपचुप खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया। एक ठेले पर बिक रहे गुपचुप को खाने के कुछ ही घंटों के भीतर दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से तड़प उठे। हालत यह रही कि गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों को आनन-फानन में सभी मरीजों को जिला अस्पताल सारंगढ़ में भर्ती कराना पड़ा।

बीमारों में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीमारों में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हैं। डॉक्टरों ने इसे फूड पॉयजनिंग का मामला बताया है, हालांकि समय रहते इलाज मिलने से फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना किसी जांच के खुलेआम जहरीला खाद्य पदार्थ कैसे बिक रहा था।

फूड सेफ्टी विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई

फूड सेफ्टी विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है। क्या विभाग सिर्फ कागजों में कार्रवाई करता है। घटना के बाद अब स्वास्थ्य विभाग सैंपल जांच की बात कर रहा है, लेकिन जब लोग बीमार हो चुके हैं तब जागना क्या मायने रखता है,प्रशासन की अपील अपनी जगह, लेकिन जिम्मेदार विभाग की जवाबदेही तय करना अब बेहद जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़ें :