ससुराल में मिली दामाद की लाश, गांव की संपत्ति बेचकर रह रहा था पत्नी के साथ, पुलिस में शुरू की जांच

Son-in-law's body found in in-laws' house : प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। हर रोज लूट, चाकूबाजी और हत्या जैसे संगीन

ससुराल में मिली दामाद की लाश, गांव की संपत्ति बेचकर रह रहा था पत्नी के साथ, पुलिस में शुरू की जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: July 16, 2022 7:42 pm IST

बिलासपुर : Son-in-law’s body found in in-laws’ house : प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। हर रोज लूट, चाकूबाजी और हत्या जैसे संगीन अपराधों की खबरे सामे आते रहती है। इसी बीच प्रदेश की न्यायधानी से हत्या की एक खबर सामने आई है। यहां ससुराल में रह रहे दामाद की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में युवक ससुराल वालों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े : बड़े पर्दे पर नही चला तापसी की जादू! शाबास मिठ्ठू ने पहले दिन की मात्र इतनी कमाई

पैसो को लेकर ससुर और दामाद के बीच हो रहा था विवाद

Son-in-law’s body found in in-laws’ house :  दरअसल, पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के वेद परसदा का है। जहां संतोष साहू शादी के बाद अपने गांव की संपत्ति बेचकर अपने ससुराल में रह रहा था। संतोष ने अपने ससुर को करीब साढ़े 8 लाख रुपये जमीन बिक्री के नाम पर बिक्रिनामा के रूप मे दिये थे। रकम के नाम पर ससुर और दामाद के बिच आये दिन विवाद होता रहता था। संतोष अपने पैसे वापस मांग रहा था।

यह भी पढ़े : यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, इन ट्रेनों में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा 

संदेही ससुरालियों से पुलिस कर रही पूछताछ

Son-in-law’s body found in in-laws’ house :  बताया जा रहा है आज भी इसी बात को लेकर दामाद और ससुरालियों के बीच फिर से विवाद शुरू हुआ और लाठी डंडे और चाकू से वार करके संतोष की हत्या कर दी गई। पत्नी ससुर,सास और साले पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने संदेही ससुरालियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर पीएम के बाद शव सड़क में रखकर आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें…


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.