Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: सुकमा का वो गांव जहां कभी नक्सली चलात थे ‘गन’तंत्र, अब सरकार ने पहुंचाई सरकारी योजनाएं, ग्रामीण बोले- विष्णुदेव के राज में देख रहे हैं सुशासन

Ads

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: सुकमा का वो गांव जहां कभी नक्सली चलात थे 'गन'तंत्र, अब सरकार ने पहुंचाई सरकारी योजनाएं, ग्रामीण बोले- विष्णुदेव के राज में देख रहे हैं सुशासन

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 09:30 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 09:30 AM IST

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: सुकमा का वो गांव जहां कभी नक्सली चलात थे 'गन'तंत्र, अब सरकार ने पहुंचाई सरकारी योजनाएं, ग्रामीण बोले- विष्णुदेव के राज में देख रहे हैं सुशासन / Image: CG DPR

HIGHLIGHTS
  • उसकेवाया गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत विशेष शिविर आयोजित
  • गांव में ही जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए
  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने शिविर में गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई

सुकमा: Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh घने जंगलों और कभी नक्सल प्रभाव के कारण प्रशासनिक पहुंच से दूर रहे उसकेवाया गांव में अब बदलाव की नई तस्वीर दिखाई देने लगी है। जिन ग्रामीणों को कभी छोटे-छोटे प्रमाण पत्रों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, आज उन्हें वही सुविधाएं गांव में ही मिल रही हैं। सुशासन तिहार 2026 ने इस दूरस्थ गांव के लोगों के चेहरे पर नई मुस्कान लौटा दी है।

उसकेवाया में सुशासन शिविर आयोजित

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के पहुंचविहीन ग्राम उसकेवाया में आयोजित सुशासन शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा केंद्र बन गया। प्रशासन की टीम गांव पहुंची तो लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर में हिस्सा लिया। जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज मौके पर ही बनाकर हितग्राहियों को सौंपे गए।

गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई

कक्षा 10वीं की छात्रा मड़कम पायके के चेहरे की खुशी इस बदलाव की तस्वीर है। निवास प्रमाण पत्र हाथ में लेते हुए उसने कहा कि अब आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रक्रियाओं में कोई परेशानी नहीं होगी। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रशासन का आभार जताया। वहीं मड़कम भारती, पूजा और दीपक ने भी जाति प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी जाहिर की। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो हितग्राहियों की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई।

समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई

सुशासन तिहार 2026 के तहत सुकमा जिले में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन, मनरेगा भुगतान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण जैसे मामलों का भी तेजी से निराकरण किया जा रहा है। बिजली, ट्रांसफार्मर सुधार और हैंडपंप मरम्मत से जुड़ी समस्याओं पर भी तत्काल कार्रवाई हो रही है।

सरकारी योजनाओं पर जनता का भरोसा

जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के हर गांव तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे। पंचायतों में हितग्राहियों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश भी की जा रही है। कभी सरकारी योजनाओं से दूर रहे उसकेवाया जैसे गांवों में अब लोगों को यह भरोसा होने लगा है कि शासन की सुविधाएं सचमुच उनके दरवाजे तक पहुंच रही हैं। सुशासन तिहार ने यहां सिर्फ समस्याओं का समाधान नहीं किया, बल्कि लोगों के भीतर व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें

सुकमा के उसकेवाया गांव में क्या आयोजन किया गया?

उसकेवाया गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत विशेष प्रशासनिक शिविर लगाया गया।

शिविर में ग्रामीणों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलीं?

ग्रामीणों को जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराई गईं।

मड़कम पायके को क्या लाभ मिला?

मड़कम पायके को निवास प्रमाण पत्र मिला, जिससे उसकी आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रक्रियाएं आसान होंगी।

सुशासन तिहार 2026 के तहत किन योजनाओं पर काम हो रहा है?

राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा भुगतान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

सुशासन तिहार से ग्रामीणों को क्या फायदा हुआ?

ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी सुविधाएं मिलने लगी हैं और शासन-प्रशासन पर उनका भरोसा मजबूत हुआ है।