सतरेंगा और गंगरेल डेम में बढ़ाए जाएंगे पर्यटन सुविधा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel : इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कई अहम फैसले लिए हैं
रायपुर। CM भूपेश बघेल की समीक्षा बैठकों का क्रम जारी है। आज पर्यटन और संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेश की बोली में योजनाओ के प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर को पड़ा दिल का दौरा, ICU में मौत से जंग लड़ रहे Ryan Campbell
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक कलाकारों से योजनाओं का प्रचार प्रसार कराने निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय बोली, शैली में योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाएं। विशेष संरक्षित जनजातियों तक उनकी भाषा शैली में योजनाओं का प्रचार करें।
यह भी पढ़ें: khargone violence : बार-बार बयान बदल रहा वसीम, अब कहा- अफवाह न फैलाएं, प्रशासन ने नहीं तोड़ी गुमटी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक में पर्यटन के विकास के लिए भी अहम निर्देश दिए। इनमें सतरेंगा और गंगरेल डेम में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाए जाएंगे। अमरकंटक जाने के लिए नई गुणवत्तायुक्त सड़क बनेगी।
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न मामला, कोर्ट ने अभिनेता के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने से किया इनकार
CM भूपेश बघेल की समीक्षा बैठकों में मंत्री ताम्रध्वज साहू और अमरजीत भगत मौजूद रहे। मुख्य सचिव समेत समस्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। CM ने नवीन पर्यटन केंद्र विकसित करने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: अब क्या पाकिस्तान में निकाले जाएंगे रामनवमी के जुलूस, हमले को लेकर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरीराज का बयान

Facebook


