No-Confidence Motion in Pandatarai
No-Confidence Motion in Pandatarai: कवर्धा। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने वापसी कर ली है। वहीं, कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। एक तरफ जहां सीएम फेस को लेकर अभी हलचल मची हुई है तो वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत पांडातराई के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष फिरोज खान ने अध्यक्ष की कुर्सी गंवा दी है।
दरअसल, नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद पार्षदों का अविश्वास प्रस्ताव पास हे गया है। बता दें कि पांडातराई में 6 कांग्रेसी पार्षद व बीजेपी के 4 पार्षदों ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष को गिरा दिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 15 में से 10 वोट पड़े। वहीं, विपक्ष में 5 वोट मिले। वहीं, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कवर्धा जिले की दो सीटें भी हाथ से खो दी है। इस बार कवर्धा और पंडरिया में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।