आगर मालवा। आगर मालवा के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के प्रांगड़ में 31 फीट का त्रिशूल स्थापित किया गया। स्थापना से पहले शहर में भव्य त्रिशूल यात्रा भी निकाली गई।
Read More News: MP KI Baat: छापे की सियासी रिपोर्ट! क्या बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के नाम आने के कारण सरकार
रक्षक मित्र मंडल द्वारा यह त्रिशूल स्थापित किया गया। त्रिशूल की स्थापना से पहले आगर की पुरानी कृषि उपज मंडी से एक भव्य त्रिशूल यात्रा निकाली गई। जो कि आगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बाबा बैजनाथ धाम पहुंची।
Read More News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, विधानसभा में मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के बाद दुर्ग रवाना होंगे सभी कांग्रेस नेता
त्रिशूल यात्रा में बैंड-डीजे के साथ आकर्षक झांकियां चल रही थी। इस भव्य त्रिशूल यात्रा में आगर विधायक विपिन वानखेड़े ने भी जमकर डांस किया। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से मंत्रोच्चार के पश्चात त्रिशूल की स्थापना की गई। त्रिशूल यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। वहीं इस त्रिशूल यात्रा में शहर व आसपास के इलाकों से काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे।
Read More News: किसान संगठन मंगलवार को करेगी केंद्र सरकार के साथ बातचीत का फैसला, बिहार के किसानों से भी आंदोलन में जुड़ने