इंदौर में मिले 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज , बीते 24 घंटे में एक की मौत

Ads

इंदौर में मिले 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज , बीते 24 घंटे में एक की मौत

  •  
  • Publish Date - May 26, 2020 / 02:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

इंदौर। जिले में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3103 पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में 1 और मरीज की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- 6 दिन की जद्दोजहद के बाद जब तौल की बारी आई तो किसान को आया हार्ट अटैक, कलेक्टर ने कहा

इंदौर में कोरोना संक्रमण से अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1502 हो गई है।

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 44 हजार 950, अब तक स्वस्थ हुए 60

मंगलवार सुबह की स्थिति के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 1 लाख 44 हजार 950 पहुंच गई है। अब तक 60 हजार 61 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। देशभर में कोरोना से 4 हजार 172 लोगों की मौत हुई है।

राज्यवार स्थिति-
महाराष्ट्र में संक्रमित हुए 52 हजार 667, 1695 मौत
तमिलनाडु में संक्रमित हुए 17 हजार 82, 119 की मौत
गुजरात में 14 हजार 468 संक्रमित, 888 की मौत

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 194 नए मामले आए सामने, 10 की मौत, कुल संक्रमितों

दिल्ली में संक्रमित हुए 14 हजार 53, मौत 276 की
राजस्थान में संक्रमित हुए 7 हजार 300, मौत 165
यूपी में 6 हजार 497 संक्रमित हुए, अब तक 169 की मौत
आंध्रप्रदेश में कोरोना के 2886 मामले, 56 की मौत
प.बंगाल में 3 हजार 816 मरीज संक्रमित, 278 की मौत
बिहार में कोरोना मरीज हुए 2737, 13 की मौत

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, यहां निकली 147 पदों पर भर्ती

विश्व में 55 लाख 84 हजार 461 कोरोना संक्रमित
विश्व में अब तक 3 लाख 47 हजार 613 की मौत
अमेरिका में 17 लाख 6 हजार कोरोना संक्रमित
रूस में कोरोना मामले हुए 3 लाख 76 हजार 669
इटली में कोरोना संक्रमित 2 लाख 30 हजार 158
स्पेन में 2 लाख 82 हजार 480 कोरोना संक्रमित