भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 734 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 74 हजार 825 हो गई।
Read More News: प्रदेश की राजधानी में आयोजित बैठक में शामिल होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, क्षेत्रीय कार्यकारी बैठक में भैयाजी जोशी भी
आज प्रदेशभर में 817 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 5 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 2992 मरीजों की मौत हो चुकी है । वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 64 हजार 67 स्वस्थ हुए हैं।
Read More News: भारत में कोविड-19 के मामले 83 लाख के पार, कुल 76,56,478 लोग हुए संक्रमण
नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 7766 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।
Read More News: अर्नब की गिरफ्तारी पर मंत्रियों एवं भाजपा का आक्रोश चुनिंदा और शर्मनाक : कांग्रेस