उत्तर 24 परगना : West Bengal Girlfriend Murder Subhash Das पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदेपुर इलाके से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ सोदेपुर फ्यूचर गेट के सामने एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। व्यस्त सड़क पर हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब आरोपी युवक युवती पर चाकू से वार कर रहा था, तो वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए। Sodepur Future Gate Knife Attack लेकिन आरोपी ने चाकू लहराकर बीच-बचाव करने वाले लोगों पर भी हमला कर उन्हें डराने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत सागर दत्ता अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय महिला गीता दास की मौत हो गई। वहीं, 45 वर्षीय आरोपी सुभाष दास की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
सरेआम हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही खड़दह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। West Bengal Crime Girlfriend Murder Subhash Das सुबह के वक्त व्यस्त सड़क पर हुई इस खौफनाक वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
A woman was allegedly hacked to death by her husband in broad daylight in West Bengal’s Sodpur on Tuesday morning, before the accused allegedly attempted to kill himself with the same sharp weapon.
The incident took place near Kanchkal School More in the Mahendranagar area under… pic.twitter.com/FViL5M6YQW
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) July 8, 2026