फूल तोड़ने पर डॉक्टर ने मासूम को बेदम पीटा, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस

Ads

फूल तोड़ने पर डॉक्टर ने मासूम को बेदम पीटा, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 02:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

मनेंद्रगढ़। घर मे लगे फूल को तोड़ने पर एक मासूम की पिटाई कर दी गई। पिटाई से मासूम बेहोश हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। केंद्रीय चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर संजय सिंह पर मासूम की पिटाई करने के आरोप लगे हैं।

Read More News:  20 अवैध कॉलोनियों पर FIR दर्ज, नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने की कार्रवाई

मामला मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा इलाके का है, जहां रहने वाली संगीता सिंह नामक महिला का ग्यारह साल का बेटा अर्पित शाम के समय डाक्टर की बगिया में लगे फूल को तोड़ रहा था। यह देखकर डाक्टर संजय सिंह आवेश में आ गए और उन्होंने मासूम की पिटाई कर दी।

Read More News: भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार के लिए जिम्मेदार ठहराती है, यही है सरकार के ‘बेटी बचाओ’ का सच: राहुल गांधी 

पिटाई के बाद मासूम बेहोश हो गया जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। डाक्टर संजय सिंह एसईसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय में पदस्थ है उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताया है।

Read More News: अफसर बेखबर…मंत्रीजी बेबस…रेत माफिया बेलगाम! क्या अधिकारी नहीं सुन रहे हैं मंत्रियों की बात?

उनका कहना है कि लड़का चोरी करने घुसा था जो सीसीटीवी में भी है उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। इधर उपचार के बाद अपने लड़के को लेकर मां मनेन्द्रगढ़ थाने पहुंची । पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना कर रही है।