भोपाल। शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंजूरी मिली है। इनमें पुलिस थानों में CCTV लगाने, छतरपुर में नया आईटीआई खोलने समेत अन्य प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है।
Read More News: 26 जुलाई से 11वीं-12वीं और 5 अगस्त से 9वीं-10 वीं की कक्षाएं होंगी प्रारंभ, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में टॉवरों के शुल्क निर्धारित, हटाने के स्थान पर सेटलमेंट करने पर चर्चा हुई। वहीं पुलिस थानों में CCTV लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। शिवराज कैबिनेट में आज प्रदेश के चार बड़े बांधों से रेत व सिल्ट (गाद) निकालने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कमलनाथ सरकार ने 15 से 45 फीसदी तक रेत निकालने का प्लान बनाया था। इसके अलावा छतरपुर के बक्स्वाहा में नया ITI खोलने पर कैबिनेट की मंजूरी मिली है।
Read More News: चुनावी चक्रव्यूह…MP तैयार! कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में मचे हाहाकार के बाद जनता का मिजाज सरकार के काम पर मुहर लगाएगी?