वेतन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन का आज प्रदर्शन, CM हाउस का करेंगे घेराव

Ads

वेतन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन का आज प्रदर्शन, CM हाउस का करेंगे घेराव

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 02:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

रायपुर। वेतन विसंगति क्रमोन्नति, समयमान पदोन्नति और वेतनमान को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन आज रायपुर में जंगी प्रदर्शन करेंगे। फेडरेशन के प्रांताध्यक्षों ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि करीब 20 सालों से सहायक शिक्षकों का वेतन नहीं बढ़ाया गया है, और न ही समयमान पदोन्नति की गई है।

Read More News: हाईकोर्ट से भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय को बड़ी राहत, धान घोटाला मामले में मिला स्टे

वेतन और अन्य विसंगतियों से 1 लाख से ज्यादा सहायक शिक्षक प्रभावित हैं। BJP शासनकाल में चुनाव के पहले कांग्रेस के नेताओं ने फेडरेशन के मंच पर आकर वादा किया था कि सरकार बनने के तत्काल बाद सहायक शिक्षकों की सभी मांगे पूरी कर दी जाएंगी, लेकिन सरकार बनने के करीब 2 साल भी मांगे पूरी नहीं हुई।

Read More News:  Road Seafty World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 8 विकेट से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंचे अफ्रीकी

लिहाजा आज फेडरेशन के 50 हजार से ज्यादा सदस्य राजधानी पहुंच कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री निवास घेराव भी करेंगे। मांग नहीं मानने पर बेमियादी हड़ताल की बात कही है।

Read More News: धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप