बंगाली बाबा हुआ गिरफ्तार, करता था चमत्कार और जादू तंत्र से शर्तिया इलाज करने का दावा

Ads

बंगाली बाबा हुआ गिरफ्तार, करता था चमत्कार और जादू तंत्र से शर्तिया इलाज करने का दावा

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 01:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

बिलासपुर: पुलिस ने एक बंगाली बाबा को गिरफ्तार किया है। जी हां सही समझे हैं ये वही बंगाली बाबा है, जो अखबार और टीवी के माध्यम से विज्ञापन देकर चमत्कार और जादू तंत्र से शर्तिया ईलाज करने का दावा करता था। बताया जा रहा है कि बंगाली बाबा को दिल्ली के गाजियाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी बाबा के पास से नगद पैसे भी बरामद किए हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के दूसरे चरण का मतदान शनिवार को, भिलाई केंद्र में दुर्ग और बेमेतरा के व्यापारी डालेंगे वोट

मिली जानकारी के अनुसार कोटा निवासी एक युवक बंगाली बाबा के झांसे में आ गया था। उसने बाबा के विज्ञापन के झांसे में आकर 4 लाख रुपए गंवा दिए थे, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बंगाली बाबा की खोजबीन शुरू कर दी और उसे दिल्ली के गाजियाबाद इलाके से गिरफ्तार किया है।

Read More: सोने की कीमतों में 20 प्रतिशत की आई गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव