छत्तीसगढ़ में बढ़ते महिला अपराध के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा का आज प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

Ads

छत्तीसगढ़ में बढ़ते महिला अपराध के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा का आज प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 02:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

रायपुर। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा विरोध प्रदर्शन करेगी। रायपुर, दुर्ग भिलाई के 4 संगठन जिला इकाइयों से महिला मोर्चा की सदस्य एवं पदाधिकारी राजधानी रायपुर में जुटेंगी और बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करेंगी।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद महिलाएं रैली की शक्ल में राजभवन के लिए कूच करेंगी। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के लिए राज्य की लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार मानते हुए महिला मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपेंगे।

Read More News: अफसर बेखबर…मंत्रीजी बेबस…रेत माफिया बेलगाम! क्या अधिकारी नहीं सुन रहे हैं मंत्रियों की बात?

धरना प्रदर्शन और रैली को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बैठक की और रणनीति तैयार की। प्रदर्शन में करीब ढाई हजार महिलाओं को इकट्ठा करने का टारगेट रखा गया है।

Read More News:  20 अवैध कॉलोनियों पर FIR दर्ज, नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने की कार्रवाई