भाजपा ने मध्यप्रदेश के तीन और उम्मीदवारों का किया ऐलान, भोपाल सीट पर सस्पेंस बरकरार

Ads

भाजपा ने मध्यप्रदेश के तीन और उम्मीदवारों का किया ऐलान, भोपाल सीट पर सस्पेंस बरकरार

  •  
  • Publish Date - April 6, 2019 / 10:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। जारी सूची में पार्टी ने मध्यप्रदेश के तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। बता दें भाजपा ने अभी तक भोपाल, इंदौर और गुना सीट के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं, छिंदवाड़ा सीट से सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के खिलाफ पार्टी ने नत्थन शाह पर भरोसा जताया है।

यहां देखें सूची
1. ग्वालियर लोकसभा सीट से विवेक शेजवलकर
2. देवास लोकसभा सीट सें महेन्द्र सोलंकी
3. छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नत्थन शाह