केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, कहा- नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव 2019

Ads

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, कहा- नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव 2019

  •  
  • Publish Date - March 16, 2019 / 11:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर भाजपा सत्ता में में वापस आने के लिए पूरजोर कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर शनिवार को भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उमा भारती के इस घोषणा के बाद से मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अपने इस फैसले को लेकर उमा भारती ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने का अनुरोध दोहराया है, ताकि पार्टी अधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर सके। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकीं हैं। दोनों ही दिग्गज नेत्रियों द्वारा चुनाव नहीं लड़नें के फैसले ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।

Read More: कांग्रेस के इस ​ट्वीट पर आया आर माधवन को गुस्सा, कहा- ये उम्मीद नहीं थी

गौरतलब है कि उमा भारती ने मोदी सरकार के कार्यकाल खत्म होने से डेढ़ साल पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘मैं मरते दम तक राजनीति करूंगी, लेकिन डेढ़ साल राम और गंगा के लिए काम करूंगी। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकीं हैं। भाजपा ने उमा भारती को 2014 लोकसभा चुनाव में झांसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा था।

Read More: भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे ड्रोन, विशेष अभियानों में मिलेगी मदद

इन नेताओं ने भी किया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान
लोकसभा चुनाव 2019 में कई कद्दावर नेताओं ने चुनावी मैदान में नहीं उतरने का फैसला लिया है, जिनमें रामविलास पासवान और एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम शामिल है। वहीं, लालकष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के लड़ने पर भी संशय बरकरार है।