रायपुर: फेक न्यूज पर लगाम लगाने छत्तीसगढ़ शासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। शासन ने इसके लिए नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग समिति का गठन किया है। समिति ने एक ईमेल आईडी भी जारी किया है। रायपुर आईजी आनंद छाबड़ा इस समिति के अध्यक्ष होंगे। इस समिति में छाबड़ा के अलावा, जनसंपर्क के संयुक्त सचिव उमेश मिश्रा, एसएसपी आरिफ शेख, शासकीय अधिवक्ता आनंद मोहन ठाकुर और देव सेनापति सीईओ चिप्स भी इस समिति के सदस्य होंगे।
Read More: किन्नरों की शादी में बड़ा घोटाला, आयोजक ने नवविवाहित जोड़ों को लगाया चूना
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन लंबे समय से फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत थी, इसी के चलते इस समिति का गठन किया गया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के इकलौते पत्रकरिता विश्वविद्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में फेक न्यूज पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में फेक न्यूज को लेकर देशभर के लोगों ने अपनी राय प्रस्तुत की।