छत्तीसगढ़: 1 लाख 83 हजार 588 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, आज 2005 नए मरीज मिले, 53 की मौत

Ads

छत्तीसगढ़: 1 लाख 83 हजार 588 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, आज 2005 नए मरीज मिले, 53 की मौत

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 05:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 2005 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1872 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 53 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 1989 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More News: चुनावी सभाओं में कोरोना गाइड का उल्लंघन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता ने 9 कलेक्टरों और एसपी को भेजा नोटिस

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा। आज 2005 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 83 हजार 588 हो गई है। वहीं ​अब तक 1 लाख 59 हजार 268 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 331 हो गई है।

Read More News: कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता करेंगे चुनावी सभाएं

जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरबा- 237, रायपुर- 185, जांजगीर-चांपा- 137, बिलासपुर- 131, दुर्ग- 127, रायगढ़- 125, राजनांदगांव- 116, बलौदाबाजार- 85, बालोद- 84, महासमुंद- 76, कांकेर- 68, कोंडागांव- 64, बेमेतरा- 57, कवर्धा- 58, बस्तर- 50, दंतेवाड़ा- 50, धमतरी- 44, मुंगेली- 44, गरियाबंद- 39, सुकमा- 36, जशपुर- 31, बीजापुर- 25, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 7, नारायणपुर- 3, अन्य- 4 मरीज मिले।

Read More News: BJP कार्यकारी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में मारपीट, पूर्व विधायक के समर्थकों पर लगे आरोप