कोरोना के खिलाफ छत्तीसगढ़ तैयार, प्रशासन ने किए अचूक इंतजाम, थोड़ी सी सावधानी रखें- खतरे से बचें

Ads

कोरोना के खिलाफ छत्तीसगढ़ तैयार, प्रशासन ने किए अचूक इंतजाम, थोड़ी सी सावधानी रखें- खतरे से बचें

  •  
  • Publish Date - March 21, 2020 / 01:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

रायपुर । कोरोना को लेकर देशभर में जारी अलर्ट के चलते छत्तीसगढ़ में भी एहतियातन सारी सावधानियां बरती जा रही है। प्रशासन ने अलग-अलग शहरों में प्रशासन एहतियात के कदम उठा रहा है। जगदलपुर में तीन लोग लंदन, ग्रीक और दुबई से वापस लौटे हैं। इनके पासपोर्ट के आधार पर लोगों के पते पर जानकारी जुटाई गई और उन्हें प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उनकी टूर हिस्ट्री भी ट्रेस की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोनावायरस के चलते 21 मार्च रात 12 बजे से 22 मार्च रात 10 बजे तक न…

इधर रायगढ़ जिले में धारा 144 लागू होने के बाद अब इंटर स्टेट बसें बंद हो गई हैं। सीमावर्ती प्रदेश उड़ीसा से लगे होने की वजह से प्रशासन ने भी बार्डर एरिया में नाकेबंदी कर दी है। उड़ीसा से आने वाली हर गाडियों की न सिर्फ जांच की जा रही है बल्कि उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोना से निपटने केंद्र सरकार ने आम जनता को दी बड़ी राहत, मास्क और …

सरगुजा जिले में संदिग्ध मरीजों के सामने आने के बाद जिले भर में धारा 144 लागू कर दी गई है साथ ही साथ सार्वजनिक जगह पर जमा होने वाले इलाकों को प्रतिबंधित कर दिया गया है । विभाग अब भी यह मान रहा है कि कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं जो विदेश से लौटे हैं और उन्होंने अपना परीक्षण नहीं कराया ऐसे में विभाग उन लोगों की तलाश कर उनका भी परीक्षण कर कोरोना को रोकने की कवायद में जुटा हुआ है। वहीं राजिम के फिंगेश्वर में खतरनाक कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार चैत्र नवरात्र में घटारानी मन्दिर में मेला नहीं लगाया जाएगा ।