रायपुर, छत्तीसगढ़। भारत में यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ रेनाटा लोक डेसालियन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 27 दिसंबर से होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगी।
पढ़ें- नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में 1.50 लाख की लूट, 4 मरीजों ने दिया वा…
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने नई दिल्ली में यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर ऑफिस में मुलाकात कर इस महोत्सव के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
पढ़ें- इंडिगो की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट आज रद्द, ट्रैफिक जाम के चलते 19 फ्ला…
परदेशी ने राजधानी रायपुर में 27 से 29 दिसंबर तक पहली बार आयोजित हो रहे इस नेशनल ट्राइबल डाॅन्स फेस्टिवल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रेनाटा लोक डेसालियन ने इस आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए इसमें शामिल होने की सहमति प्रदान की है।
पढ़ें- कांग्रेस ने 4 बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया, 4 में से
नर्सों की फेयरवेल पार्टी में सिविल सर्जन का डांस