जबलपुर। संस्कारधानी में नगर निगम के सफाई कर्मचारी और ठेकेदार के बीच पैसों को लेकर छिड़ी जंग रुकने के नाम नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पैसों की मांग कर रहे पांच जोनों के तकरीबन 200 सफाई कर्मचारी काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों के इस विरोध से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है।
ये भी पढ़ें:पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए जमानत पर जेल से छूटे
आलम ये है कि कचरा कलेक्शन न होने से लोगों ने घरों से निकलने वाला कचरा सड़कों के किनारे ही फेंक दिया है। दरअसल इसकी वजह निगम के सफाई ठेकेदार और सफाई कर्मचारियों के बीच पिछले 3 महीने से पैसों को लेकर छिड़ी जंग है। जिसके कारण सफाई कर्मचारी काम बंद कर विरोध जताया। विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई ठेकेदार ने तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने की युवक की हत्या , पुलिस मामले की जांच में जुटी
शहर के 79 वार्डों में 400 से अधिक वाहन की मदद से कचरा कलेक्शन होता है। लेकिन विरोध के चलते 5 जोनों की गाड़ियां यार्ड मे ही खड़ी रही। न लोडर कचरा उठाने गया और न ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाले वाहन घरों तक पहुंचे, जिससे लोगों को सड़कों के किनारे ही मजबूरी में कचरा डालना पड़ा। हालांकि निगम के अधिकारी ठेकेदार और सफाई कर्मचारियों के बीच चल रही लड़ाई को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।