CM भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी से की चर्चा, कहा- GST की राशि केंद्र ने नहीं दी, शिक्षा नीति को बताया घातक

Ads

CM भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी से की चर्चा, कहा- GST की राशि केंद्र ने नहीं दी, शिक्षा नीति को बताया घातक

  •  
  • Publish Date - August 26, 2020 / 12:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

रायपुर। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। इस चर्चा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। सीएम ने चर्चा के दौरान कहा कि केंद्र ने जीएसटी की राशि नहीं दी है।

Read More News: इस जिले में एक हफ्ते का फिर होगा लॉकडाउन, पटना जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश, ये सेवाएं रहेंगी बंद…देखिए

कंपनसेशन राशि नहीं मिलने से राज्यों की स्थिति ख़राब होगी। केंद्र की मंडी एक्ट से राज्य को राजस्व का नुकसान होगा। इसका फायदा राज्यों को होगा। इस दौरान सीएम ने शिक्षा नीति पर भी सवाल उठाए। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि CBI और ED जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। राज्यों के मुख्यमंत्री इस बात का अनुभव कर रहे हैं। देश के सार्वजनिक उपक्रमों को केंद्र सरकार लगातार बेच रही है। छत्तीसगढ़ के नगरनार को भी बेचने के लिए सूची में शामिल किया गया है। हम यह मांग करते हैं कि नगरनार को नहीं बेचा जाना चाहिए। 

Read More News: सुशांत सिंह की मौत पर मुंबई पुलिस ने किए 10 अहम खुलासे, रिया चक्रवर्ती से लेकर दिशा सलियन तक की गई जांच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा नीति को घातक बताते हुए इस नीति पर एक बार फिर से विचार करने की बात कही। बता दें कि सोनिया गांधी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह चर्चा की। इस बैठक में जेईई और नीट परीक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्रियों से उनके सुझाव मांगे। इस बैठक में कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कांग्रेस समर्थित सरकारों के मुख्यमंत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई।

Read More News: विधान परिषद के सभापति परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव, बिहार सीएम ने भी कराई कोरोना जांच..देखिए