सूरजपुर । रामानुजनगर में पूर्व बीडीसी कांग्रेसी नेता ने पुराने विवाद को लेकर बीजेपी मंडल अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि के साथ मारपीट कर दी, इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं जिनके सिर में चोट आई हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। विवाद के बाद गांव में तनाव को देखते हुए मारपीट के अरोपी को जिला मुख्यालय सूरजपुर कोतवाली में लाकर रखा गया है।
ये भी पढ़ें- भारत में 1 अप्रेल से मिलेगा दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल-डीजल, बीएस-6…
आपको बता दें सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश उपाध्याय और कांग्रेसी नेता अभय गुप्ता के बीच बीते पंचायती चुनाव से विवाद चलता आ रहा है। दोनों के बीच पहले तो किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान कांग्रेसी नेता ने भाजपा नेता सहित महिलाओं पर डंडे से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- दंगाइयों ने BSF जवान के घर में लगाई थी आग, BSF के DG ने दिया ठीक कर…
सांसद प्रतिनिधि के साथ मारपीट की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता घटना स्थल पर जुट गए। हालांकि वक्त पर पहुंचकर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर अरोपी को उनके चंगुल से निकालकर सूरजपुर कोतवाली ले जाने में सफल रही है।