कांग्रेस ने मप्र के 12 उम्मीदवारों का किया ऐलान, छिंदवाड़ा से सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ होंगे प्रत्याशी

Ads

कांग्रेस ने मप्र के 12 उम्मीदवारों का किया ऐलान, छिंदवाड़ा से सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ होंगे प्रत्याशी

  •  
  • Publish Date - April 4, 2019 / 09:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देजनर कांग्रेस ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के उम्मीदवरों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने मध्यप्रदेश के 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने छिंदवाड़ा सीट से सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलानाथ, सीधी लोकसभा सीट से अजय कुमार राहुल और खंडवा सीट से अरूण यादव को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने अभी तक 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

यहां देखें सूची…

  1. सागर लोकसभा सीट से प्रभुसिंह ठाकुर
  2. दमोह लोकसभा सीट से प्रताप सिंह लोधी
  3. सतना लोकसभा सीट से राजाराम त्रिपाठी
  4. रीवा लोकसभा सीट से सिद्धार्थ तिवारी
  5. सीधी लोकसभा सीट से अजयसिंह
  6. जबलपुर लोकसभा सीट से विवेक तन्खा
  7. मंडला लोकसभा सीट से कमल मारवी
  8. छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुलनाथ
  9. देवास लोकसभा सीट से प्रहलाद टिपानिया
  10. उज्जैन लोकसभा सीट से बाबूलाल मालवीय
  11. खरगोन लोकसभा सीट से गोविंद मुजालदे
  12. खंडवा लोकसभा सीट से अरुण यादव