राजधानी में 17 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ads

राजधानी में 17 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 09:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

भोपाल। जिले में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।

पढ़ें- पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बदले सुर.. अनुच्छेद 370 …

कलेक्टर के आदेशानुसार 17 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।
पढ़ें- मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर, सांसद राकेश सिंह आज करेंगे शुभारंभ

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबध में आदेश जारी किया है।

पढ़ें- विधायक बृहस्पत सिंह की मां का निधन, कोरोना से थीं स…

इस बीच राजधानी भोपाल में कोरोना टीके का टोटा हो गया है। वैक्सीनेशन के लिए शाम 4 बजे तक का ही समय निर्धारित है, लेकिन वैक्सीन दोपहर में ही खत्म हो जा रहे हैं। शहर में 45+ वालों के लिए 48 और 18+ वालों के लिए 18 सेंटर बनाए गए थे। हर सेंटर में करीब 50 लोग बिना टीके के ही लौट रहे हैं।

पढ़ें- रायपुर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू…

तीसरी लहर की तैयारी में जुटी मध्यप्रदेश सरकार

वहीं कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के मुताबिक तीसरी लहर से पहले मध्यप्रदेश सरकार संसाधन तैयार कर रही है।

पढ़ें- 18 से कम उम्र वाले भी पहुंचे वैक्सीन सेंटर, अधिकारि…

ऑक्सीजन प्लांट और बिस्तर बढ़ाने पर है सरकार का जोर है। पीडियाट्रिशियन की अलग से टीमें गठित की जाएंगी । डॉक्टर और वैज्ञानिकों की सलाह पर सरकार तैयारी कर रही है।

पढ़ें- आपका न होना, आपके होने की ताकत का हमेशा अहसास कराता..

4 दिन से संक्रमण दर स्थिर, और कम होगा ग्राफ

कोरोना कर्फ्यू का असर दिखने लगा है। 4 दिन से संक्रमण दर स्थिर है। जल्दी ही संक्रमण दर का ग्राफ और कम हो सकता है। 12 दिनों में हर 4 दिन के बाद केस कम हो रहे हैं।

पढ़ें- सीएम करेंगे होम आइसोलेशन में मार्गदर्शन के लिए ऐप लांच, देखें आज का शेड्यूल

बेड नहीं मिलने से अन्य राज्यों से एमपी आ रहे मरीज

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जताई है कि शहर में तो कोरोना कंट्रोल हो रहा है लेकिन गांव की संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रशासन ने रोकथाम के लिए बढ़ाए इंतजाम दूसरी ओर ये भी बयान सामने आया है कि बेड नहीं मिलने से दूसरे राज्यों से भी संक्रमित एमपी आने लगे हैं। भोपाल में इलाज के लिए दूसरे राज्य से मरीज आ रहे हैं। छह दिन में 63 मरीज पहुंचे हैं। इनमें दिल्ली के 30 मरीज हैं।