विद्युत वितरण विभाग को हर महीने 13 करोड़ का नुकसान, लाइन लॉस के नाम पर 41 परसेंट बिजली की वसूली नहीं

Ads

विद्युत वितरण विभाग को हर महीने 13 करोड़ का नुकसान, लाइन लॉस के नाम पर 41 परसेंट बिजली की वसूली नहीं

  •  
  • Publish Date - February 15, 2019 / 07:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

अंबिकापुर। जिले के विद्युत वितरण विभाग को हर महीने करीब 13 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है, लाइन लॉस के नाम पर 41 परसेंट बिजली की वसूली नहीं हो पा रही, जिसका सबसे बड़ा कारण बिजली की चोरी को माना जा रहा है। बिजली चोरी रोकने लिए विभाग के द्वारा 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च भी किया गया है। बावजूद इसके 1 साल में महज 1% से भी कम लाइन लॉस को रोका जा सका है।

ये भी पढ़े- पुलवामा हमले में जबलपुर का लाल हुआ शहीद,गृहनगर में दौड़ी शोक की लहर,राज्य सरकार ने किया 1

सरगुजा सर्किल विद्युत् वितरण विभाग में बिजली चोरी रोकने, लाइन लॉस को कम करने अलग अलग मद से 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च तो कर दिया गया है । लेकिन विभाग को अब भी 12 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हर महीने हो रहा है जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल बीते वर्ष विद्युत् वितरण विभाग के लाइन लॉस का आंकड़ा 42.35% के करीब था जिसे कम करने विभाग ने 30 करोड़ प्रति सब स्टेशन के दर से 120 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करके 4 अति उच्च दाब के सबस्टेश्नों का निर्माण कराया है।इसके साथ ही 1 करोड़ की दर से 27 करोड़ से ज्यादा के 27 सब स्टेशनों के निर्माण के साथ सौभाग्य योजना के तहत 75 करोड़ के कार्य कराये गए हैं। तमाम उपाय करने के बावजूद विभाग एक प्रतिशत भी लाइन लॉस को कम नहीं कर पाया है। विभाग को अब भी हर महीने करीब 4.14% लाइन लॉस विद्युत् वितरण विभाग को झेलना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े- बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान,किसानों ने की मुआवजे की मांग

विद्युत् वितरण विभाग सरगुजा सर्किल के द्वारा करीब 31 करोड़ की बिजली उपयोग की जाती है, वहीं विभाग 12 करोड़ की वसूली भी नहीं कर पा रहा है। इसका बड़ा कारण सरगुजा में बिजली चोरी को माना जा रहा है जिससे हर महीने करोड़ों का नुकसान सरकार को हो रहा है। इधर विभाग का कहना है कि हुकिंग कर जरिये चोरी रोकने के लिए कवरिंग लाइन का विस्तार भी किया गया है लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है ।

ये भी पढ़ेपुलवामा हमले पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान-कश्मीर में सेना को पूरी आजादी

सरगुजा में लाइन लॉस और बिजली की चोरी बात खुद विभाग स्वीकार कर रहा है। आंकड़े के मुताबिक ये लॉस की रकम 360 करोड़ तक पहुंच गई है, जो एक भारी भरकम आकंड़ा है। ऐसे में देखना होगा की विभाग हर दिन बढ़ रहे इस घाटे पर किस तरह लगाम लगाता है।