कमलनाथ कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक, नई रेत नीति सहित 27 मुद्दों पर होगी चर्चा

Ads

कमलनाथ कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक, नई रेत नीति सहित 27 मुद्दों पर होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - May 27, 2019 / 03:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

भोपाल। कमलनाथ कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। कैबिनेट बैठक में नई रेत नीति पर मुहर लगने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक रेत की खदानों को 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर दिए जाने पर चर्चा हो सकती है। वहीं
रेत के संग्रहण और लोडिंग में मशीनों के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाए जाने पर मंथन होगा।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश सरकार को नहीं कोई खतरा, विधायक दल की बैठक में मौजूद रहे …

बैठक में इस निर्णय पर भी मुहर लग सकती है। रेत के लिए निविदा ऑनलाइन आयोजित करने पर भी कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। बैठक में 27 मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल नक्सली ढेर, NIA की जां…