इंदौर: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने सन्यास ले लिया है। अपने सन्यास का ऐलान करते हुए नमन ओझा भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू छलक गए। नमन ने इंदौर के एमपीसीए ग्राउंड में सन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वे बीते कुछ दिनों से कमर दर्द से परेशान हैं और परिवार को भी समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि वे अभी भी टी20 फार्मेट में बल्ले से जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
बता दें कि नमन ओझा के नाम रणजी में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट, एक वन-डे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ओझा ने मध्यप्रदेश के लिए करीब 20 सालतक घरेलू क्रिकेट खेला है। कई वर्षों तक उन्होंने टीम की कमान भी संभाली है। नमन ओझा आईपीएल में 113 मैच खेल चुके हैं।