सुरजीत हॉकी प्रतियोगिता में कैग की टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे हुए सम्मानित

Ads

सुरजीत हॉकी प्रतियोगिता में कैग की टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे हुए सम्मानित

  •  
  • Publish Date - August 28, 2019 / 02:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

रायपुर: कैग की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को सम्मानित किया गया। हाल‌ में संपन्न हुए सुरजीत हॉकी प्रतियोगिता में मृणाल चौबे ने कैग की टीम का प्रतिनिाित्व किया था। इस प्रतियोगिता में कैग की टीम को न सिर्फ गोल्ड मेडल मिला बल्कि टीम के गोलकीपर मृणाल चौबे को बेस्ट गोलकीपर और मैन ऑफ द मैच का भी अवार्ड मिला। इसी के चलते महालेखाकार (लेखापरीक्षक) दिनेश रायभानजी पाटिल ने चौबे को सम्मनित किया।

Read More: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, खुलेंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, किसानों को भी दी बड़ी सौगात

प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को छत्तीसगढ़ के महालेखाकार (लेखापरीक्षक) दिनेश रायभानजी पाटिल (आई.ए.ए.एस) ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया। दरअसल हाल ही में हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखाकार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिष्ठित केडी सिंह बाबू अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता लखनऊ में ब्रॉन्ज़ मैडल के साथ बेस्ट गोलकीपर का खिताब मृणाल‌ ने अपने नाम किया था।

Read More: सीएम मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर हाईकोर्ट की दो टूक, कहा- छात्रों के भविष्य से न हो खिलवाड़

महालेखाकार ने कहा कि मृणाल प्रदेश तथा हमारे कार्यालय के गौरव है। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ उप महालेखाकार इति शुक्ला एवं उप महालेखाकार प्रियाती क्वाडो ने भी अपनी शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मृणाल राज्य अलंकरण गुण्डाधुर सम्मान, खेल अलंकरण शहीद राजीव पांडेय, शाहिद कौशल यादव से सम्मानित है एवं प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित है।

Read More: PCC अध्यक्ष के लिए शक्ति प्रदर्शन जारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर जुटे 25 से अधिक विधायक

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/46UaG3D_hdg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>