अब बिचौलियों और धान का भंडारण करने वालों को खानी होगी जेल की हवा, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ads

अब बिचौलियों और धान का भंडारण करने वालों को खानी होगी जेल की हवा, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - November 19, 2019 / 06:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

पत्थलगांव: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। रोजना हजारों टन धान सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन की निगरानी टीम रोजाना सैकड़ों क्विंटल धान जब्त कर रही है। हालात को देखते हुए जिला कलेक्टर ने निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने एक नया आदेश जारी किया है।

Read More: सफाई व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण, कहा- हर सुबह देखूंगी काम हो रहा है या नहीं..

जारी आदेश के अनुसार अब धान की तस्करी और भंडारण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया है। बता दें कि लगातार बिचौलियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।

Read More: जिला कलेक्टर ने एक साथ 45 अधिकारियों-कर्मचारियों को थमाया नोटिस, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने सोमवार को ओडिशा और झारखंड सीमा पर चेकपोस्ट लगाकर 4 प्रकरणों में दो हजार क्विंटल धान जब्त किया है। साथ ही दो हजार नए बारदाना भी जब्त किए हैं।

Read More: जिला कलेक्टर ने कैलेण्डर वर्ष 2020 में घोषित किए तीन अवकाश, जानिए