कोरबा भी हुआ अनलॉक, दुकानों को बंद करने के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

Ads

कोरबा भी हुआ अनलॉक, दुकानों को बंद करने के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - September 30, 2020 / 03:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

कोरबा। राजधानी रायपुर, बिलासपुर के दुर्ग, धमतरी के बाद अब कोरबा जिला भी अनलॉक हो गया। ​कोरबा में 1 अक्टूबर को लॉकडाउन खत्म हो रहा है। वहीं 2 अक्टूबर से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। इसे लेकर कलेक्टर किरण कौशल ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More News: नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम

बता दें कि राजधनी रायपुर को भी अनलॉक करते हुए जिला प्रशासन ने सभी दुकानों के बंद करने के समय में 1 घंटे की बढ़ोतरी की है। पहले 7 बजे दुकानों के बंद करने का आदेश था। वहीं नए आदेश के अनुसार सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेंगी। कोरबा सहित दुर्ग, धमतरी में भी जिला प्रशासन ने इसी तरह के आदेश जारी किए हैं।

Read More News: छत्तीसगढ़ के किसान संगठन कृषि बिल का करेंगे पुरजोर विरोध, 2 अक्टूबर को सामूहिक उपवास, सांसदों का करेंगे घेराव

हालांकि इस दौरान दुकानदारों और ग्राहकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। लापरवाही होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं जुर्माना भी तय किया है।

Read More News: गहमा-गहमी के बीच नगर निगम के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, 40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 39 में पुरूषों को मौका, देखिए वर्गवार आरक्षण