महिला जनपद अध्यक्ष को सता रहा रेत माफियाओं का डर, जान का खतरा बताकर SDM से मांगी सुरक्षा

Ads

महिला जनपद अध्यक्ष को सता रहा रेत माफियाओं का डर, जान का खतरा बताकर SDM से मांगी सुरक्षा

  •  
  • Publish Date - November 12, 2019 / 07:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

डबरा: मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की नई रेत नीति के बाद रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रेत माफियाओं के आतंक का खौफ अब जनप्रतिनिधियों को सताने लगा है। रेत माफियाओं के भय से भितरवार जनपद अध्यक्ष अनीता रावत ने सुरक्षा की मांग की है। अनीता रावत ने एसडीएम को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।

Read More: एनडीए में दरार, बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने प्रत्याशियों का किया ऐलान

एसडीएम को दिए आवेदन को लेकर अनीता रावत ने कहा है कि मैने रेत माफियाओं के खदानों में कई बार दबिश देकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई है। रेत का अवैध परिवहन करने वालों के वाहनों को भी कइ बार जब्त करवाया है। उनके डंपरों को पकड़वाने के चलते विात्रवाद गहराने लगा है और अब वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। मेरी जान को खतरा है इसलिए मैंने सुरक्षा के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने य​ह भी कहा है कि भितरवार अनुविभाग में अब भी अवैध रेत उत्खनन जारी है।

Read More: मंगल बना अमंगल, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 4 महिला सहित 7 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

ज्ञात ​हो कि डबरा एसडीएम के नेतृत्व में माइनिंग और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करने वाले 20 ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया था।

Read More: कार में रोमांस कर रही थी बॉलीवुड एक्ट्रेस, अचानक आ धमका कांस्टेबल, फिर…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xc8l8GZ79ak” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>