खरगोन में तेंदुए की दहशत, सूत मिल के एक कर्मचारी पर किया हमला, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

Ads

खरगोन में तेंदुए की दहशत, सूत मिल के एक कर्मचारी पर किया हमला, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

  •  
  • Publish Date - January 28, 2021 / 05:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

खरगोन। जिले के सनावद में स्थित अवंति सुत मिल के रिंग खाते में आज सुबह करीब 4 बजे एक तेंदुआ घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने कैलाश नाम के एक कर्मचारी पर हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया। जिसके बाद घायल कर्मचारी को खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया है।

Read More News: कोदो-कुटकी का भी समर्थन मूल्य जल्द होगा घोषित, सीएम बोले-ज्यादा मुनाफे के लिए अनाज और वनोपज का प्रसंस्करण जरुरी

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग, पुलिस विभाग के साथ-साथ सुत मिल के कर्मचारी भी प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इंदौर से वन विभाग की टीम आने के बाद ही उसे पकड़े जाने की संभावना है। सुत मिल में कार्यरत कर्मचारी जितेंद्र बिरला ने बताया कि आज सुबह 4 बजे सूचना मिली कि सुत मिल के पिछले हिस्से से एक ढाई फीट लंबा तेंदुआ सुत मिल के रिंग खाते में घुस गया है।

Read More News: महिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की टीम 1-0 से विजयी 

जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने एक कर्मचारी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि यह तेंदुआ जंगल से भटककर अवंति सूतमिल परिसर में दाखिल हुआ है। सूत मिल परिसर में दाखिल होने के बाद तेंदुआ रिंग खाते में दुबककर बैठा हुआ है। जिसे इंदौर से पहुँचने वाली टीम द्वारा रेस्क्यू किया जाएगा।

Read More News: सीएम बघेल 28 को कांकेर को देंगे 342 करोड़ की सौगात, पाटन में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/aSpUnLrm7ec” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>