CAA के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन, बीजेपी सांसद ने गिनाई एक्ट की विशेषताएं

Ads

CAA के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन, बीजेपी सांसद ने गिनाई एक्ट की विशेषताएं

  •  
  • Publish Date - December 26, 2019 / 01:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

राजनांदगांव । नागरिकता संशोधन अधिनियम का कई जगहों पर विरोध हो रहा है तो कई जगहों में इस बिल के समर्थन में रैलियां भी निकाली जा रही है। राजनांदगांव शहर में भी इस बिल के पक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई और इस अधिनियम को भारत के नागरिकों के हित में बताया गया।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भातरीय सेना का JCO शहीद, …

सीएए यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी यानी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर लोगों में तरह-तरह के सवाल हैं, कुछ लोग इसके विरोध में हैं तो कुछ लोग पक्ष में भी हैं। नागरिकता संशोधन कानून को केंद्र सरकार का एक बेहतर कदम बताते हुए राजनांदगांव शहर में इस अधिनियम के पक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए। इस अधिनियम को भारत के नागरिकों के पक्ष में बताया। इस दौरान यात्रा में शामिल राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे ने कहा कि इस बिल के आने से भारत के पड़ोसी देशों में रह रहे हैं प्रताड़ित लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Solar Eclipse 2019 : देश के कई इलाकों में देखा जा रहा सूर्य ग्रहण, …

तिरंगा यात्रा राजनांदगांव शहर के म्यूनिसिपल स्कूल मैदान से निकाली गई। इस यात्रा में सभी आयु वर्ग के महिला और पुरूष हाथों में भारत की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा लेकर शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। रैली का समापन शहर के जय स्तंभ चौक में आयोजित एक सभा के साथ किया गया। नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बंटवारे के दौरान भारत छोड़कर गए गैर मुस्लिमों को वापस भारत में नागरिकता देने की बात कही गई है। नागरिकता संशोधन अधिनियम बीते 11 दिसंबर को संसद में पारित किया गया था, जिसके पक्ष में 125 वोट मिले थे वहीं 105 इस बिल के विरुद्ध में थे। नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी सीएए को बीते 12 दिसंबर को राष्ट्रपति के द्वारा मंजूरी दी गई है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/T4kkpbPGK-A” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>