राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सीमा से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले के कोपरशी के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ करीब 48 घंटे तक ऑपरेशन चला। जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली।
Read More News: 2021: जमकर बोला सचिन-सहवाग का बल्ला, बांग्लादेश लेजेंड्स को 10 विकेट से हराया
महाराष्ट्र की C-60 कमांडों की टीम अति दुर्गम अबूझमाड़ इलाके में सूचना पर सर्चिंग के लिए गई थी। नक्सलियों ने C-60 कमांडों को घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका जवाब C-60 कमांडोज ने भी दिया। साथ ही मदद के लिए अतिरिक्त बल छत्तीसगढ़ से रवाना किया गया।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 274 नए संक्रमितों की पुष्टि, 3 कोरोना मरीजों की मौत
वहीं मदद के लिए हेलीकॉप्टर को भी अलर्ट पर रखा गया। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से मदद पहुंचाई गई। लेकिन सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हथियार बनाने वाले कैंप को ध्वस्त कर दिया। और सभी जवानों को जंगल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Read More News: मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी ने नाबालिग को बना दिया कॉलगर्ल, खुद प्रेमी बुलाता था
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/UYE3OcewE-M” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>