रायपुर। कोरोना वायरस के संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने 1 माह के वेतन को मुख्यमंत्री सहायता राशि कोष में देने का ऐलान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जानकारी दी है।
Read More News: कोरोना वायरस: मंत्री रमेश पोखरियाल का बयान, देश के 645 स्कूलों में बनेंगे अस्था
सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सभी मंत्री और विधायकों को भी यह पहल करनी चाहिए। वहीं जरूरत हो तो विधायक निधि का भी उपयोग किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना के प्रभाव को देखते हुए 31 मार्च तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।
Read More News: आप मेरे भगवान हैं- घर पर सुरक्षित रहें, चित-परिचित अंदाज
जिसके चलते लोग अब घर में ही बैठे हुए हैं। इन हालातों के बीच कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर नेक पहल की है। वहीं इस पहल को सभी मंत्रियों और विधायकों को करने की सलाह दी है।
Read More News: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च को, बजट पास को लेकर कार्यम…