भोपाल। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के मामले में अब स्थिति संभल रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1 हजार 640 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
पढ़ें-गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला.. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान क..
दूसरी ओर 24 घंटे में 68 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 4 हजार 995 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में कुल मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 7 हजार 959 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
पढ़ें- बीच सड़क कार रोककर डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या…
प्रदेश में अब तक 7 लाख 77 हजार 349 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 7 लाख 38 हजार 491 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 30 हजार 899 हो गई है।
पढ़ें- गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला.. पाकिस्तान, बांग्लादेश …