छत्तीसगढ़ के वनांचल इलाकों में भी लोग अपना रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग, सीएम भूपेश बघेल ने की है अपील

Ads

छत्तीसगढ़ के वनांचल इलाकों में भी लोग अपना रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग, सीएम भूपेश बघेल ने की है अपील

  •  
  • Publish Date - March 26, 2020 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल डिस्टेसिंग रखने की अपील की है। जिसका प्रदेश के दूरदराज और वनांचल क्षेत्रों में भी पूरी गंभीरता से ग्रामीणों द्वारा पालन किया जा रहा है।

Read More News: सरकार ने किया प्रदेश के सभी अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम का अधिग्रहण,

प्रदेश के ग्रामीण भी अच्छे ढंग से इसका पालन कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों में जैसे मिल्क पार्लर, नलों हैण्ड पम्प, किराना दुकान आदि में लोग स्वस्फूर्त ढंग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ग्रामीण गांवों में हैण्ड पम्प में पानी लेने आने वाले लोगों को एक मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए निर्धारित दूरी पर चूने का गोल निशान भी बनाए हैं।

Read More News: 30 हजार से कम वेतन वालों के लिए खुशखबरी, ये कंपनी महीने में दो बार देगी वेतन

इससे पानी भरने वाले एक निश्चित दूरी में रहते हैं। ग्रामीणों की इस जागरूकता की प्रशंसा हो रही है। इसी प्रकार मिल्क पालरों में भी एक-एक मीटर की दूरी पर निशान चिन्हित किए गए हैं। एक निश्चित दूरी को बनाए रखने से कोरोना वायरस के फैलने की संभावना नहीं रहेगी।

Read More News: गांव में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, कोविड 19 संक्रमण को रो