बिजली कटौती पर गरमाई सियासत, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय का किया घेराव, 2 सहायक यंत्री निलंबित

Ads

बिजली कटौती पर गरमाई सियासत, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय का किया घेराव, 2 सहायक यंत्री निलंबित

  •  
  • Publish Date - June 10, 2019 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बिजली कटौती पर सियासत गर्मा गई है। विपक्षी दल बीजेपी उसे लेकर लगातार राज्य सरकार पर निशाना साधे हुए है। रोजाना हो रही बिजली कटौती से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यालय का घेराव कर दिया।

वहीं राज्य सरकार ने बिजली कटौती को लेकर अनियमितता बरतने पर दो इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। सरकार ने इंदौर में पदस्थ विभाग के सहायक यंत्री केशव ठाकुर और एमएस रावत को निलंबित कर दिया है। दोनों अफसरों पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आईसीपी केसरी ने कार्रवाई की। साथ ही, बिजली विभाग के तीन इंजीनियरों का तबादला भी किया गया है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 15 साल कुछ नहीं किया ये उसका नतीजा 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से बीजेपी का आरोप है कि नई सरकार आने के बाद बिजली कटौती बहुत ज्यादा होने लगी है जबकि उसके अपने शासनकाल में ऐसा नहीं था। हालांकि राज्य सरकार इस बात से इंकार करती आ रही है कि बिजली कटौती ज्यादा हो रही है। सरकार का कहना है कि बीजेपी सरकार ने उसे प्रदेश इसी हाल में सौंपा है।