रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की है। राहुल ने कहा कि कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सरकार मनरेगा पर फोकस कर लोगों को सीधे पैसे दे रही हैं। वहीं मनरेगा के कार्यों को दोगुना करने के प्रयास में जुटी हुई है। राहुल गांधी ने आज पत्रकारों से चर्चा करने के दौरन यह बातें कही।
Read More News: राहत पैकेज पर बरसे राहुल, बोले- गरीबों को कर्ज नहीं कैश की जरुरत, छत्तीसगढ़ सरकार के काम
इधर प्रदेश के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने राहुल के प्रति आभार जताया है। कहा कि गर्व की बात है कि हमारे नेता तारीफ कर रहे हैं। राहुल गांधी भूपेश सरकार के कामकाज को फॉलो कर रहे हैं।
Read More News: घरेलू उड़ाने जल्द शुरू कर सकती है सरकार, तय किए गए ये नियम.. जानिए
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकथाम के लिए किए जा रहे कामों को लेकर भूपेश सरकार की जमकर तरीफ की थी। वहीं अब मरनेगा के तहत लोगों के मदद करने पर सरकार की तारीफ की।
Read More News: सीएम बघेल ने औरैया सड़क हादसे में श्रमिकों की मौत पर जताया दुख, परजिनों के प्रति व्यक्त की संवेदना