Vedanata Power Plant Sakti: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट की गूंज दिल्ली तक.. राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया दुःख.. अब तक 14 मजदूरों की हो चुकी है मौत

Ads

Vedanata Power Plant Sakti Death Toll: छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता प्लांट विस्फोट, 14 मजदूरों की मौत, कई घायल, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 07:41 AM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 07:46 AM IST

Vedanata Power Plant Sakti Death Toll || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • सक्ती में वेदांता प्लांट बॉयलर विस्फोट, 14 श्रमिकों की दर्दनाक मौत
  • राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
  • मृतकों को मुआवजा, घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी

सक्ती: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता लिमिटेड के एक विद्युत संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया। (Vedanata Power Plant Sakti Death Toll) इस हादसे में अब तक 14 श्रमिकों की मौत हो चुकी है जबकि 15 अन्य घायल है। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह इस दुखद घटना से “बेहद दुखी” हैं और उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती है।

राष्ट्रपति ने जताया दुःख, कहा, “गहरा दुःख हुआ”

मंगलवार को X पर साझा किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक विद्युत संयंत्र में हुई मौतों के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

पीएम मोदी ने किया सहायता राशि का ऐलान

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए बॉयलर विस्फोट में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख जबकि घायलों को 50-50 हजार रूपये सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की। (Vedanata Power Plant Sakti Death Toll) एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

पीएम मोदी ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित विद्युत संयंत्र में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

टीएस सिंहदेव बोले, “दिल दहला देने वाली घटना”

इस बीच, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने इस घटना को “दिल दहला देने वाली और दुखद” बताया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम ने “शक्ति जिले के सिंहित्राई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भयावह हादसे की खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। बॉयलर विस्फोट में कई श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत और कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें दिल को बेहद परेशान कर रही हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ-साथ, मैं इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

जिले के एसपी ने बताया, राहत और बचाव कार्य पूरा, सभी अस्पताल दाखिल

जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया, “यह घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे घटी। वेदांता पावर प्लांट में स्थित बॉयलर में विस्फोट हो गया। सूचना मिलते ही मैंने सबसे पहले डबरा थाना प्रभारी के अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी और इसके बाद मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा। एसडीओपी, कलेक्टर और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। हमने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया और उनका इलाज शुरू करवाया। (Vedanata Power Plant Sakti Death Toll) रायगढ़ इस स्थान के निकट होने के कारण सभी पीड़ितों को वहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोगों का इलाज चल रहा है। कुछ जिंदल अस्पताल में, कुछ मेडिकल कॉलेज में और अन्य अंबेडकर अस्पताल में भर्ती हैं। इस प्रकार, कुल 20 लोगों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है और उनमें से पांच को आगे के इलाज के लिए अन्य स्थानों पर रेफर किया गया है।” उन्होंने बताया कि कलेक्टर के साथ एक टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ‘ग्राउंड जीरो’ स्थल का दौरा किया।

कलेक्टर ने किया मौके का दौरा

जिले के कलेक्टर अमृत ​​विकास ने कहा कि हाल ही में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए, प्रभावित परिवारों को अधिकतम संभव सहायता प्रदान करना, उनके स्वास्थ्य, कल्याण और सहायता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, प्रत्येक मृतक के लिए 35 लाख रुपये, घायलों के लिए 15 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है, और संयंत्र प्रबंधन द्वारा चिकित्सा संबंधी सभी खर्चों का वहन किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:

विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

सतत विकास में कमजोर वर्ग की चिंताओं का समाधान होना चाहिए: पूर्व प्रधान न्यायाधीश गवई

जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा

लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत

भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संबंध में केंद्र की नई अधिसूचना हरियाणा के हितों को झटका: हुड्डा

आप, कांग्रेस और शिअद ने बीबीएमबी नियुक्ति अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की

Q1. यह हादसा कहां हुआ?

सक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट हुआ।

Q2. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

अब तक 14 लोगों की मौत, कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Q3. सरकार ने क्या सहायता घोषित की?

मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार सहायता राशि।