कोरोना संदिग्ध मरीज ने किया सुसाइड, अस्पताल में चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, मचा हड़कंप

Ads

कोरोना संदिग्ध मरीज ने किया सुसाइड, अस्पताल में चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - May 13, 2020 / 06:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार कोविड-19 मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लाख दावे कर रही है, वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सिस्टम की पोल-खोल दी है। एमटीएच अस्पताल में कोविड सस्पेक्ट मरीज ने बुधवार को चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

Read More News: कम जगह में शख्स की कार पार्किंग पर फिदा हो गए आनंद महिंद्रा, कह दी ये बात.. वीडियो वायरल

78 वर्षीय सत्यपाल आहूजा नामक व्यक्ति काटजू कॉलोनी निवासी है और बीते कुछ दिनों से एमटीएच अस्पताल में भर्ती है। आहूजा का इलाज चौथी मंजिल पर चल रहा था और 24 अप्रैल से निमोनिया, सांस लेने में परेशानी की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था। हालांकि फिलहाल कोरोना की रिपोर्ट का आना फिलहाल बाकी है, लेकिन बुधवार सुबह ही मरीज ने चौथी मंजिल की खिड़की से खुद कर अपनी जान दे दी।

Read More News: पैदल चल रहे मजदूरों के लिए बनाए जाएंगे ट्रांजिट प्वाइंट, बसों के जरिए पहुंचाया जाएगा 

इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे है कि कैसे कोविड सस्पेक्ट मरीज अपने बेड से उठकर खिड़की तक पहुंचा और जान दे दी। बताया जा रहा है कि मरीज ने दो बार जान देने की कोशिश की,जिसके बाद पैर फैक्चर हुआ और बाद में मरीज की मौत हो गई।

Read More News: छत्तीसगढ़ के लिए लखनऊ से स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, लोगों की वापसी के लिए अन्य 

पूरी घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच मे जुटी है। आश्चर्य की बात यह है कि किसी भी स्टाफ ने मरीज को चौथी मंजिल से कूदते नहीं देखा। कोतवाली थाने के टीआई ने बताया की मामले की जांच चल रही है और परिजन को जानकारी दी जाएगी।

Read More News: अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटों में 1894 ने तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा 

शीर्ष 5 समाचार